Posts

कुहासा के कारण सड़क छोड़ 100 फीट खाई में गिरी दूल्हे और बारात की गाड़ी, 2 की मौत 4

Image
कुहासा के कारण सड़क छोड़ 100 फीट खाई में गिरी दूल्हे और बारात की गाड़ी, 2 की मौत 4 घायल बिहार के मधेपुरा- पूर्णिया मुख्य मार्ग NH- 107 पर मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बालूवाहा पुल के समीप पुल के दोनों तरफ रेलिंग न होने के कारण 2 बारात गाड़ी 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें दूल्हा का गाड़ी भी शामिल है। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई गई, वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद एक तरफ जहां इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत तिनकोनामा से बारात सिंघेश्वर स्थान गई थी जहां रविवार की रात शादी के बाद सोमवार तड़के सुबह सभी वापस आ रहे थे। वही कुहासा के कारण स्कॉर्पियो के ड्राइवर को रास्ता नहीं दिखाई दिया और पुल से से डायरेक्ट नीचे 100 फिट खाई में गाड़ी गिर गई। वही स्कॉर्पियो के पीछे दूल्हे की गाड़ी थी। जबतक दूल्हे की गाड़ी का ड्राइवर भी ब्रेक मारता तब तक वह भी खाई के किनारे पहुँच गया। जिसके बाद आनन फानन में गाड़ी से कूदकर सभी ने जान बचाई। जिसके कुछ ही सेक...

दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

Image
दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित  केएल राहुल कप्तान, जडेजा-गायकवाड़ की वापसी,  मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। केएल राहुल की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है।   नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन में हुई इंजरी की वजह से दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उपकप्तान श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान हुई इंजरी की वजह से पहले से ही टीम से बाहर हैं। इसलिए कप्तान और उपकप्तान की अनुपस्थिति में केएल राहुल को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में शामिल हैं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह दी गई है। गायकवाड़ की 2 साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका ए टीम के खिलाफ हाल में संपन्न वनडे सीरीज में गायकवाड़ का प्रदर्शन अच्छा रहा था और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। टीम में राहुल के अलावा ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है, जबकि ध्रुव जुरेल को ...

काला आदमी का पैदा हुआ गोरा बेटा तो शक्की पति ने गला रेतकर पत्नी की जान ले ली

Image
काला आदमी का पैदा हुआ गोरा बेटा तो शक्की पति ने गला रेतकर पत्नी की जान ले ली अरे तू तो काला हैं  बेटा गोरा कैसे पैदा हो गया..... अपने दोस्तों और आसपास के पड़ोसियों के हँसी मजाक ने एक पति को हत्यारा बनने पर मजबूर कर दिया। काला इंसान का बेटा गोरा कैसे पैदा हो गया, इस सवाल का जवाब पाने के लिए पति ने अपने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना बिहार के कटिहार जिले अबादपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गाँव की हैं। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि आजमनगर थाना क्षेत्र के जलकी गाँव निवासी सुकुमार दास को तीन माह पूर्व पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। मगर सुकुमार दास खुद काला था और उसे पहले से एक और बच्चा था , वह भी रंग का काला ही था। मगर दूसरा बच्चा बिल्कुल अलग गोरा चिट्टा पैदा हुआ। वहीं खुद से अलग गोरा बच्चा देख उसे अपनी पत्नी पर शक होने लगा। वही उसके आग में घी डालने का काम दोस्तो और पड़ोसियों ने किया, वे लोग भी मजाक करने के लिए काला आदमी का बच्चा गोरा होने का मजाक उड़ा देते थे, जिसके बाद उसे और यकीन होने लगा कि यह बच्चा उसका नहीं है। सुकुमार दास अपनी पत्नी मौसमी दास से बार बार लड़ना श...

विद्या विहार करियर प्लस छात्रवृत्ति परीक्षा में 1658 छात्रों की अभूतपूर्व भागीदारी

Image
विद्या विहार करियर प्लस छात्रवृत्ति परीक्षा में 1658 छात्रों की अभूतपूर्व भागीदारी बिहार,पूर्णिया, शिक्षा विद्या विहार करियर प्लस द्वारा आयोजित वीवीसीपी-सैट छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणामों की घोषणा एवं विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम 20 नवंबर को जिला ऑडिटोरियम, पूर्णिया में भव्य रूप से आयोजकिया गया। इस परीक्षा में कुल 1658 छात्रों की ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज की गई। संस्थान के डायरेक्टर श्री प्रशांत शंकर ने बताया कि पूर्णिया एवं सीमांचल के लगभग सभी प्रमुख विद्यालयों—जैसे वीवीआरएस, अररिया जेएनवी, ब्राइट करियर, बिजेंद्र पब्लिक स्कूल, एस.आर.डी.ए.वी., सरस्वती विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, इंडियन पब्लिक स्कूल, डीएपीएस, ब्राइट फ्यूचर स्कूल, आज़ाद नेशनल अकादमी, टॉपर्स प्वाइंट तथा अन्य शिक्षण संस्थानों—के प्राचार्य, उपप्राचार्य, शिक्षक एवं प्रशासक इस आयोजन में शामिल हुए तथा अपने उत्साहपूर्ण सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में देश के शीर्ष दस करियर काउंसलर्स में शामिल, प्रतिष्ठित करियर विशेषज्ञ श्री विकास कुमार ने विद्यार्थियों को करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण और...

राज्य स्तरीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, दरभंगा, मुंगेर, तिरहुत एवं पटना की खिलाड़ी चल रही है आगे

Image
   खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में, जिला शतरंज संघ तथा इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के सहयोग से स्थानीय सम्राट अशोक भवन में सोमवार को तीन-दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन 9 प्रमंडलों से कुल 97 बालिका खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।      संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता तथा टूर्नामेंट डायरेक्टर एवं चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि चौथे राउंड की समाप्ति के बाद अंडर-14 आयु वर्ग में दरभंगा प्रमंडल की मनीषा यादव और मुंगेर प्रमंडल की इशिका 4-4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। अंडर-17 आयु वर्ग में तिरहुत प्रमंडल की नव्या गोयंका तथा दरभंगा प्रमंडल की खुशबू कुमारी 4-4 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। अंडर-19 आयु वर्ग में मुंगेर प्रमंडल की तनु कुमारी और पटना प्रमंडल की श्रेया कुमारी 4-4 अंकों के साथ तालिका में सबसे ऊपर हैं।वही किशनगंज के खिलाड़ियों म...