काला आदमी का पैदा हुआ गोरा बेटा तो शक्की पति ने गला रेतकर पत्नी की जान ले ली

काला आदमी का पैदा हुआ गोरा बेटा तो शक्की पति ने गला रेतकर पत्नी की जान ले ली
अरे तू तो काला हैं
 बेटा गोरा कैसे पैदा हो गया..... अपने दोस्तों और आसपास के पड़ोसियों के हँसी मजाक ने एक पति को हत्यारा बनने पर मजबूर कर दिया। काला इंसान का बेटा गोरा कैसे पैदा हो गया, इस सवाल का जवाब पाने के लिए पति ने अपने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना बिहार के कटिहार जिले अबादपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गाँव की हैं।
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि आजमनगर थाना क्षेत्र के जलकी गाँव निवासी सुकुमार दास को तीन माह पूर्व पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। मगर सुकुमार दास खुद काला था और उसे पहले से एक और बच्चा था , वह भी रंग का काला ही था। मगर दूसरा बच्चा बिल्कुल अलग गोरा चिट्टा पैदा हुआ। वहीं खुद से अलग गोरा बच्चा देख उसे अपनी पत्नी पर शक होने लगा। वही उसके आग में घी डालने का काम दोस्तो और पड़ोसियों ने किया, वे लोग भी मजाक करने के लिए काला आदमी का बच्चा गोरा होने का मजाक उड़ा देते थे, जिसके बाद उसे और यकीन होने लगा कि यह बच्चा उसका नहीं है। सुकुमार दास अपनी पत्नी मौसमी दास से बार बार लड़ना शुरू कर दिया था और बच्चें के असली पिता के बारे में पूछने लगा था। मगर मौसमी का कहना था कि यह बच्चा उसी का हैं, मगर सुकुमार को यकीन नहीं हो रहा था। पत्नी के बदचलन होने की शक के कारण रोजाना लड़ाई होने लगी थी। जिसके बाद मौसमी अपने पिता को बुलाकर अपने मायके चली गई। करीब 3 माह से इसी बात को लेकर सुकुमार और मौसमी के बीच लड़ाई चल रहा था।
घटना को लेकर सुकुमार दास के ससुर षष्टी दास ने बताया कि बुधवार को उसका दामाद उसके घर आया था। जहाँ ससुराल वालों ने भी बच्चें को लेकर उसे समझाया था। रात में सभी खाना पीना खाकर सोने चले गए थे। सुबह जब वे लोग उठे तो अपनी बेटी का कमरा खुला हुआ पाया। अंदर बच्चें की रोने की आवाज सुनकर महिलाएं अंदर गई तो बेटी मृत अवस्था मे पलंग पर पड़ी हुई थी। बताया जाता है कि महिला का गला धारदार हथियार से रेता हुआ था, इसके साथ ही महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कई वार किया गया था। घटना की सूचना पर नारायणपुर थानाध्यक्ष शादाब अहमद मौके पर पहुँचे और घटना की जानकारी ली। मृतका के पिता के आवेदन पर सनकी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं। फिलहाल पति सुकुमार दास अपने गाँव से भी फरार हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

विद्या विहार करियर प्लस छात्रवृत्ति परीक्षा में 1658 छात्रों की अभूतपूर्व भागीदारी

दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित